BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अंजनिया से बम्हनी तक का 15 किलोमीटर का यह सफर में कहीं मार्ग बना तो कहीं अधूरा। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 9, 2021

करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अंजनिया से बम्हनी तक का 15 किलोमीटर का यह सफर में कहीं मार्ग बना तो कहीं अधूरा।





रेवांचल टाइम्स - अंजनिया से बम्हनी  तक का मार्ग बनाने में यहां निर्माण का ठेका लिए हुए ठेकेदार के द्वारा लेटलतीफी करते हुए लापरवाही बरती जा रही है  15 किलोमीटर के यह मार्ग में ठेकेदार के द्वारा रोड का निर्माण कहीं पूरा तो कहीं अधूरा छोड़ दिया गया है , जैसे - ककैया टाका तालाब के पास, ककैया स्टैंड, घटिया के पास मार्गों का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे यहां (यात्री ऑटो टैक्सी,) टू व्हीलर, पैदल चलने वाले राहगीरों एवं अन्य लोगों को आवाजाही करने में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो रही है पर इस ओर किसी शासन प्रशासन का ध्यान ही नहीं है।

 जानकारी के मुताबिक अंजनिया बम्हनी मार्ग का उन्नयन कार्य वर्ष 2020 में स्वीकृत हो गया था  बम्हनी से अंजनिया 15 किलोमीटर का यह सफर मार्ग बनने में  राशि 786.05 लाख रु में किया जा रहा है जिससे इधर मार्ग का निर्माण कार्य में की जा रही देरी के कारण यहां दो दर्जनों भर से अधिक गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही है  इधर देखा जाए तो इस सड़क का निर्माण के लिए वर्ष 2020 जून में टेंडर मिल गया था जिसे पीएमजीएसवाय के अधिकारियों के द्वारा 2021 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाने का आश्वासन दिया गया था पर यहां देखा जाए तो तकरीबन एक से डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद भी अंजनिया बम्हनी  रूट का कार्य आज दिनांक तक अधूरा ही पड़ा हुआ है।

No comments:

Post a Comment